{"_id":"654f774c9a99855a290a1144","slug":"farmers-create-ruckus-in-police-station-due-to-theft-in-tube-wells-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-7109-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नलकूपों में चोरी होने पर किसानों ने कोतवाली में हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नलकूपों में चोरी होने पर किसानों ने कोतवाली में हंगामा किया
विज्ञापन
फोटो नंबर 11केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बसी गांव के जंगल में पिछले एक महीने में करीब 30 किसानों के नलकूपों में चोरी की घटना हो चुकी है। चोर नलकूपों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए।
किसानों ने चोरी की घटनाओं की कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। चोरों के नहीं पकड़े जाने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। किसानों ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा कराने की मांग की। इस दौरान चारणसिंह, सहदेव, ब्रह्म सिंह, हरबीर सिंह, अतरपाल, रामकुमार, जयप्रकाश, सुखपाल, सुखबीर, राधे, चांद, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र आदि किसान मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि चोरों का पता लगाकर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।