फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers burnt transformers in the transformer workshop instead found new transformer, Hungama

ट्रांसफार्मर वर्कशाप में किसानों को फूंके ट्रांसफार्मर के बदले नए ट्रांसफार्मर नहीं मिले, हंगामा

Tue, 27 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt transformers in the transformer workshop instead found new transformer, Hungama
बड़ौत में ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप में किसानों को फूंके ट्रांसफार्मर के बदले नए ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को किसानों ने वर्कशाप में हंगामा किया। इस दौरान किसानों की  कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर वर्कशाप से ट्रांसफार्मर के मामले की जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


 सोमवार को अशरफाबाद थल, कुर्डी, रंछाड, बावली, छपरौली, बड़का गांवों के किसानों ने फिर से समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। क्षुब्ध किसानों ने बताया उनके 25, 63 और 100 केवीए के ट्रांसफार्मर विगत दो सप्ताह से वर्कशाप में जमा है, नियमानुसार 72 घंटे में ट्रांसफार्मर देने का प्राविधान है।
विज्ञापन


किसानों से वर्कशाप कर्मचारियों और दलालों की मिलीभगत से अवैध वसूली की जा रही है। वर्कशाप में तैनात कर्मचारी प्रति ट्रांसफार्मर तीन से चार हजार रुपये किसानों से वसूलते हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप साधे हैं। इस कारण बिना बिजली के फसल भी सूख रही है। इस दौरान किसानों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सभी एकत्रित होकर तहसील पहुंचे और रिश्वतखोरी की शिकायत एसडीएम दीपाली कौशिक से की। एसडीएम ने आश्वासन दिया जल्द ही समस्या का समाधान होगा। प्रदर्शन में मेहरदीन, अब्बास, उस्मान, जमील, सुरेंद्र, अमीन, जगपाल, सुखवीर, ओमपाल रहे।

 एक्सईएन (स्टोर) एसपी सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। स्टोर कीपर विजयवीर ने आरोप निराधार बताए और कहा ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर अधिक फूंक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed