फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers burned sugarcane Holi

किसानों ने जलाई गन्ने की होली

Tue, 12 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers burned sugarcane Holi
बड़ौत/बिनौली। बकाया गन्ना भुगतान न होने से परेशान दादरी, रंछाड, सिरसली गांवों के किसानों ने मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सांकेतिक प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बाद में गन्ने की होली जलाते हुए शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान व इंडेंट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान रविंद्र हट्टी ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान न होने से न तो किसान अपने बच्चों को पढ़ा पा रहा है और न ही बेटियां की शादी कर पा रहा है। ऊपर से कम इंडेंट जारी होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। इस समय 20 प्रतिशत किसानों की गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है जो बेमौसम बरसात में भीगकर बर्बाद हो रही है। दस दिन पूर्व सहकारी गन्ना समिति मलकपुर ने सर्वे कर पर्चियां बढ़ाई थी, जो अभी किसानों तक नहीं पहुंची है। इसके बाद किसानों ने समस्या को लेकर गन्ने की होली जलाई। मांग जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। भूरा, धर्मेंद्र, चंद्र, जगवीर, मोनू, अंकित, महक सिंह, सोहबीर, ऋषि, देशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed