फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers are happy with the arrival of water in the Eastern Yamuna Canal

Baghpat News: पूर्वी यमुना नहर में पानी आने से चहके किसान

Tue, 06 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers are happy with the arrival of water in the Eastern Yamuna Canal
पूर्वी यमुना नहर में पानी आने से किसान खुश
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर में आखिरकार पानी छोड़ ही दिया गया। नहर में पानी आने से किसान खुशी से चहक उठे। वहीं दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर की सफाई के कार्य भी शुरू नहीं हो पाया और नहर में पानी छोड़ दिया गया।

दरअसल, पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर, शामली, बागपत, खेकड़ा होते हुए गाजियाबाद में निकलकर दिल्ली में सीलमपुर पहुंचती है। इसके बाद यमुना में गिरती है। इसके अतिरिक्त पूर्वी यमुना नहर मुजफ्फरनगर के कल्लरपुर-लोई-लालूखेड़ी माइनर में भी इसी नहर से पानी आता है। देवबंद ब्रांच से पूर्वी यमुना नहर में पानी आता है। इस समय गंगा से भी इन जिलों को पर्याप्त मात्रा में पानी देने की स्थिति के चलते ढाई माह से नहर में पानी नहीं था। शारदीय नवरात्र के बाद से अभी तक सुखी नहर में ही मूर्तियां पड़ी हुई थी जो विसर्जन की बाट जोह रही थी। इस नहर से जनपद के लगभग 16000 किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। ढाई माह से नहर में पानी न होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार की तड़के जैसे ही नहर में पानी आना शुरू हुआ तो किसान चहक उठे। गेहूं व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को नहर में पानी आने से काफी लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर की सफाई हुए बगैर ही पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed