{"_id":"664547e3f1873061c409e4f4","slug":"farmers-angry-over-irregularities-in-track-construction-of-barauli-rajbeh-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109598-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौली रजबहे की पटरी निर्माण में अनियमित्ता पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौली रजबहे की पटरी निर्माण में अनियमित्ता पर भड़के किसान
Thu, 16 May 2024 05:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 16 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर बड़ौली रजबहे की पटरी निर्माण में अनियमित्ता का आरोप लगाते हुए बुधवार को जौनमाना गांव के किसानों ने हंगामा-प्रदर्शन किया और डीएम से हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने प्रकरण को लेकर डीएम से भी मिलने का निर्णय लिया।
प्रदर्शनकारियों में आशुतोष तोमर, जयवीर, हरेंद्र, महावीर, धर्मपाल, अजित, सुखवीर, जयपाल आदि ने बताया कि बड़ौली रजबहे की पटरी पिछले कई सालों से बुरी तरह से टूटी हुई थी। जिसमें गहरे-गहरे गड्ढे होने की वजह से किसानों को अपने खेतों में भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर लेकर जाने में दिक्कतें होती हैं। कई बार शिकायत की गई। जिसके बाद इस पटरी पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माण कार्य हाल ही में शुरू कर दिया गया है। बताया कि रजबहे के मध्य से बाई व दाई ओर पटरी की चौड़ाई 25-25 फुट है। पटरी के निर्माण के दौरान संबंधित ठेकेदार न तो मानक के अनुरूप पटरी का निर्माण कर रहा है और न ही गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का इस्तेमाल पटरी निर्माण में किया जा रहा है। आरोप है कि आगे पटरी का निर्माण किया जा रहा है और गुणवत्ता पूर्ण सामग्री न लगने की वजह से पीछे पटरी टूट रही है। जिस कारण यहां से गुजरने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि पटरी का मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण संबंधित ठेकेदार व विभागीय अफसरों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उधर एसडीएम अमरचंद वर्मा का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर पटरी का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करवाया जाएगा। यदि इसके बाद भी ठेकेदार या विभाग का कर्मचारी मनमानी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।