फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers accused Kinoni mill of giving expensive sugar

Baghpat News: किसानों ने किनोनी मिल पर चीनी महंगी देने का लगाया आरोप

Fri, 12 May 2023 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers accused Kinoni mill of giving expensive sugar
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना और मालमाजरा गांव के किसानों ने शुक्रवार को किनोनी शुगर मिल पर चीनी महंगी देने का आरोप लगाया है। इस दौरान किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए चीनी का सही दाम ने लगाने पर धरने की चेतावनी दी है।

किनोनी शुगर मिल से जुड़े मालमाजरा गांव के अनुराग सोलंकी, प्रेमपाल सोलंकी ने बताया कि मिल पर उनका इस वर्ष का पूरा गन्ने का भुगतान बकाया है। इस कारण उन्हें घर के कामकाज व जरूरत के कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मिल प्रबंधन के कहने पर वे शुक्रवार को पर्ची लेकर मिल में चीनी लेने गए। वहां से सभी किसान 44 कुंतल चीनी लेकर आये। किसानों ने बताया कि चीनी का आज का बाजार भाव 3855 रुपेय प्रति कुंतल है, जबकि किनोनी शुगर मिल ने उनसे 3908 रुपेय प्रति कुंतल का रेट काटा है। किसानों ने मिल प्रबंधन पर 53 रुपये प्रति कुंतल चीनी महंगी देने का आरोप लगाया है। किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए चीनी का सही दाम नहीं लगाने पर धरने की चेतावनी दी है। जब इस संबंध में मिल के जीएम केपी सिंह ने कहा कि चीनी के दाम हर रोज उतरते चढ़ते रहते हैं, किसानों को चीनी बाजार भाव से ही दी गई है। किसानों को भाव के बारे में समझाकर संतुष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed