फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers Accident Scheme benefits will also be available in the name of Khatauni

जमीन नाम नहीं तो फिर भी मिलेगा कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers Accident Scheme benefits will also be available in the name of Khatauni
बिना खतौनी में नाम पर भी मिलेगा कृषक दुर्घटना योजना का लाभ
विज्ञापन

बागपत। जमीन के खाते में नाम दर्ज नहीं होने पर योजनाओं से वंचित किसानों को अब लाभ मिल सकेगा। भाजपा विधायक योगेश धामा ने बताया कि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में बेटों को भी लाभ मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

शनिवार को विधायक योगेश धामा ने बताया कि किसान बीमा योजनाओं का लाभ अब तक सिर्फ उन किसानों को मिलता था, जिनके नाम जमीन होती थी। जबकि किसान के पुत्रों के नाम जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होते थे, तो उन्हें लाभ नहीं मिलता था। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर योजना का लाभ किसान के परिवार को दिलाने की मांग रखी थी। अब व्यवस्था की गई है कि खेती कार्य में लगे किसान के पुत्रों को भी हादसे के बाद योजनाओं और बीमे का लाभ मिलेगा। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में यह व्यवस्था की गई है। अभी तक खातेदार और सहखातेदार को ही लाभ दिया जा रहा था। हादसे के बाद अब किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed