फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer Yashwant is taking manifold profit by farming

बागपत: आधुनिक तरीके से खेती करके कई गुना मुनाफा ले रहा किसान यशवंत

Sat, 18 Feb 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer Yashwant is taking manifold profit by farming
- लहचौड़ा के किसान ने सोशल मीडिया और कृषि विभाग की वेबसाइट से सीखा आधुनिक तरीका
विज्ञापन

फोटो -4
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। लहचौड़ा के किसान यशवंत आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती करके कई गुना मुनाफा ले रहे हैं। उसने सोशल मीडिया और कृषि विभाग की वेबसाइट से टमाटर की वर्टिकल (खड़ी खेतीकरन) की विधि सीखी और आठ बीघा जमीन पर टमाटर की फसल लगा दी। वर्टिकल विधि से खेती करने से उसे कम लागत में अधिक मुनाफा मिलने लगा।
युवा किसान यशवंत यादव ने बताया कि सामान्य विधि की टमाटर की खेती करने से फसल तीन महीने चलती है, लेकिन वर्टिकल विधि से सात से आठ महीने तक टमाटर की पैदावार होती है। एक बार फसल की रोपाई करने और दो गुना से अधिक समय तक फसल मिलने से लागत आधी रह जाती है। उसने फसल का बीज खरीदकर खुद पौध तैयार की और डेढ़ फीट के फासले से पौध की रोपाई की। पौधे को सीधा रखने के लिए बांस की बल्ली से बाढ़ बनाकर पौधों को तारों से बांधकर फैलाया। इस विधि से लगाई गई फसल की सिंचाई करना में आसानी रहती और रोग का खतरा भी कम रहता है। सीजन की शुरुआत में बाजार में टमाटर की कीमत 20 से 30 रुपये किलो होती है, लेकिन बाद में इसका दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो हो जाता है। जिससे अधिक मुनाफा मिलता है। उसने बताया कि वह रासायनिक खाद की बजाए देशी खाद और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करता है।
विज्ञापन


-
सब्जी की खड़ी खेती में अधिक पैदावार होती है और उससे ज्यादा समय तक सब्जी मिलती है। इससे दो से तीन गुना तक फायदा लिया जा सकता है। किसानों को खेती में नए प्रयोग करने चाहिए, जिससे ज्यादा मुनाफा मिल सके। - दिनेश अरुण, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed