{"_id":"67c4a7fe9ff47056c50eab84","slug":"farmer-registry-some-farmers-and-some-employees-were-found-missing-baghpat-news-c-28-1-smrt1011-127341-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मर रजिस्ट्री : कहीं किसान तो कहीं कर्मचारी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मर रजिस्ट्री : कहीं किसान तो कहीं कर्मचारी मिले गायब
Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शासन ने 31 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने की समय सीमा तय की हुई है, लेकिन बागपत इसमें काफी पीछे चल रहा है। रविवार को बागपत का प्रदेश में 60वां स्थान रहा। सीडीओ नीरज श्रीवास्तव ने फार्मर रजिस्ट्री जन सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कहीं उन्हें कर्मचारी नहीं मिले तो कहीं कर्मचारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे।
शासन ने बागपत में 1.34 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य दिया हुआ है। रविवार की शाम तक 39.73 प्रतिशत यानी 53 हजार 447 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है। इससे बागपत को 60वां स्थान मिला है। हालांकि पहले 72वां स्थान था। इससे पहले के मुकाबले सुधार हुआ है। इसके बावजूद फार्मर रजिस्ट्री में पीछे रहने से अधिकारियों में खलबली मची है।
सीडीओ नीरज श्रीवास्तव व जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव तथा डीपीआरओ अरुण अत्री ने जन सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीडीओ को हमीदाबाद गांव में लेखपाल, गौरीपुर जवाहरनगर में कृषि कर्मचारी नहीं मिला। गौरीपुर जवाहर नगर में किसान नहीं मिले।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि यह गजब बात है कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री होनी है वह गायब हैं और कर्मचारी हाजिर हैं। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि रविवार की शाम तक 250 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई। बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की जमीन का ब्योरा डिजिटलाइजेशन होगा, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार जमीन की फर्द देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-- -- -- -- -