फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer injured in road accident dies

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत

Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in road accident dies
बागपत। सड़क हादसे में घायल शामली के किवाना गांव निवासी सोमपाल सिंह (65) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमपाल सिंह 26 मार्च को बाइक से इब्राहिमपुर माजरा के पास से गुजर रहे थे। टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन बुधवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश के अस्पताल में लेकर जाने लगे तो उनकी रास्ते में मौत हो गई। परिजन किसान के शव को लेकर बागपत पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। रमाला थाना पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ट्रक लूट के आरोपी शौकीन का रिमांड मंजूर
बागपत। ट्रक लूट के आरोपी शौकीन का कोर्ट से रिमांड मंजूर हो गया है। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि मुजफ्फरनगर से कैंटर में सरिया, एंगल व अन्य लोहे का सामान लेकर 31 जुलाई 2021 की रात चालक अफसरून और क्लीनर शमीम बागपत आ रहे थे। एक अगस्त की सुबह करीब साढ़े चार बजे कार सवार बदमाशों ने हाईवे पर नैथला मोड़ के पास ओवरटेक कर कैंटर को रुकवा लिया और चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर कैंटर लूट लिया। बागपत कोतवाली पुलिस ने उसी दिन मेरठ में गढ़ रोड पर लूट में शामिल मासूम मलिक निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रक सामान सहित बरामद हुआ किया था। इसके बाद अन्य आरोपी भी पकड़े गए थे। इस मामले में आरोपी शौकीन उर्फ राणा निवासी लोनी जिला गाजियाबाद एक अन्य केस में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। इस केस में आरोपी शौकीन का रिमांड मंजूर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed