Baghpat: खेत से घर जा रहे किसान की भैंसा बुग्गी से गिरकर मौत, होली पर गांव में छाया मातम
बागपत के दोघट क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे 65 वर्षीय किसान की भैंसा बुग्गी से गिरकर मौत हो गई। होली से पहले हुए इस हादसे से गंगानौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक किसान की भैंसा बुग्गी से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक किसान की पहचान गंगानौली गांव निवासी राजकुमार उर्फ मन्नू (65) पुत्र हरकेराम के रूप में हुई है। बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक किसान की भैंसा बुग्गी से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरा किसान
गंगानौली गांव निवासी विनोद ने बताया कि उसके पिता राजकुमार उर्फ मन्नू (65) पुत्र हरकेराम खेत से काम करके वापस घर लौट रहे थे। जब वह दोघट-गंगानौली मार्ग पर पहुंचे तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह भैंसा बुग्गी से नीचे सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक किसान को घर ले आए।
यह भी पढ़ें: Meerut: रास्ते से ऑटो निकालने को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग पिता की मौत, हत्या का आरोप
बिना पुलिस कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार
परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसान के तीन बेटे हैं। इनमें विनोद और गौरव गांव में खेती करते हैं, जबकि छोटा बेटा मोहित सेना में ग्वालियर में तैनात है।
होली के दिन हादसे से गांव में शोक
होली के त्यौहार के बीच हुए इस हादसे से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह ने बताया कि इस घटना की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।