फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer committed suicide by hanging himself after being cheated of three lakhs, police found a suicide note

Baghpat: ठगों के जाल में ऐसा फंसा किसान, फांसी लगाकर दे डाली जान, सुसाइड नोट में लिखी आपबीती से उड़े होश

Mon, 24 Jul 2023 02:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jul 2023 02:43 PM IST
सार

Baghpat News : एक किसान ठगों के जाल में ऐसा फंसा कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, सुसाइड नोट में लिखी आपबीती पढ़कर पुलिस के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन
farmer committed suicide by hanging himself after being cheated of three lakhs, police found a suicide note
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में दोघट के पलड़ी गांव में ठगों से परेशान होकर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान से 3.13 लाख रुपये की ठगी हुई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक महिला समेत दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


पलड़ी गांव निवासी किसान सत्यवीर सिंह पुत्र शेर सिंह (65) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बेटे अमित ने बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे उसके पिता खेत में गए थे। अपने नलकूप पर अमरूद के पेड़ पर फांसी लाकर किसान ने आत्महत्या कर ली। सात बजे पड़ोसी खेत वालों ने बेटे को सूचना दी कि उसके पिता का शव पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन खेत में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें किसान ने अपनी मौत का जिम्मेदार अजय कुमार वर्मा और एक महिला को बताया। नोट में लिखा था कि इन दोनों ने उससे 3.13 लाख रुपये की ठगी की है। जिस कारण उसके ऊपर कर्ज हो गया है। बदनामी के डर से वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, किसानों की मौत से परिवार गमगीन है। 

बताया गया कि मृतक किसान के बड़े बेटे अमित की शादी हो चुकी गई। उससे छोटी बेटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसान के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये लिखा
मृतक किसान सत्यवीर सिंह ने तीन पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि जून माह में उसके मोबाइल पर एक अनजान महिला का फोन आया। महिला ने उससे अश्लील बातें शुरू कीं तो उसने फोन काट दिया। कई दिनों तक महिला फोन करती रही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके दस दिन बाद तीन युवक रात्रि दस बजे उसके घर पर आए और उसे आवाज लगाकर गेट खुलवाया। 

उन्होंने उससे कान्हड़ जाने वाले मार्ग के बारे में पूछा तो उसने रास्ता बता दिया। इसी बीच उनमें से एक युवक ने एक फोन कराने को कहा। किसान अपना फोन लेकर आया तो युवक ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और खुद एक नंबर डायल किया। युवक ने मैडम ओके कहकर फोन काट दिया। तीनों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और अंदर कमरे में ले गए। जहां किसान के कपड़े उतार कर उन्होंने अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद युवक वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान

इसके 20-25 दिन बाद उसके पास अजय कुमार वर्मा के नाम से फोन आया। उसने अपने को साइबर क्राइम सेल से बताया और कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो उसके पास है। यदि केस को निपटाना है तो रुपयों का इंतजाम कर लेना, नहीं तो सीबीआई की टीम भेजकर घर से उठवा लेंगे। जिसके बाद किसान भयभीत हो गया और उनके बताए अकाउंट नंबरों पर तीन बार ट्रांजक्शन करके 3.13 लाख रुपये डलवा दिया। जिस कारण किसान पर कर्ज हो गया। अब फिर से ये ठग उससे 1.71 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। किसान के परिवार के किसी भी सदस्य को इसके बारे में जानकारी नहीं है। उसकी मौत के जिम्मेदार अजय कुमार वर्मा व एक महिला है।

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed