{"_id":"57449c534f1c1bae706915f6","slug":"farid-s-family-received-compensation-of-one-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीद के परिवार को मिली दस लाख की मुआवजा राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीद के परिवार को मिली दस लाख की मुआवजा राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दस लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत शहर के यमुना रोड पर गोली लगने से युवक फरीद की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दस लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
बागपत के मोहल्ला देवी चौक निवासी युवक फरीद की 23 अप्रैल को गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने दो कांस्टेबल समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे लेकर शहर में काफी हंगामा हुआ था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्रदेश सरकार के पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक मद्द करने की मांग की थी। मेरठ के सिवाल खास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद और अन्य सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम हृदय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीज विकास निगम के चेयरमैन हाजी तराबुद्दीन ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का चेक मुआवजा राशि के रूप में दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव आदि भी मौजूद रहे।
तीन बच्चों समेत महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
दोघट। दोघट कस्बा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि महिला ने मकान के कमरे में घुसकर मिट्टी का तेल छिड़कर लिया। जैसे ही उसने आग लगाने की कोशिश की तभी बच्चों ने शोर मचा दिया। मौके पर परिवार और आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह दरवाजे खुलवाकर महिला को समझा-बुझाकर शांत किया।