फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family of AIIMS guards and 14 of them including Munshi of Singhwali Ahir police station

एम्स के गार्ड का परिवार और सिंघावली अहीर थाने के मुंशी समेत 14 संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Family of AIIMS guards and 14 of them including Munshi of Singhwali Ahir police station
बागपत। कोरोना संक्रमण के जिले में एक साथ 14 मामले सामने आए हैं। एम्स में गार्ड की नौकरी करने वाले युवक के परिवार के पांच सदस्य और सिंघावली अहीर थाने का सिपाही संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा 35 लोगों की रिपोर्ट नेेगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने शनिवार को जिले में 14 संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। बताया कि खेकड़ा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का युवक एम्स दिल्ली में गार्ड की नौकरी करता है। दिल्ली में गार्ड के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सैंपल लिए थे। शनिवार को परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिंघावली अहीर थाने का मुंशी भी संक्रमित मिला है। बड़ौत में तीन, पिलाना में दो और छपरौली में संक्रमण का एक मामला मिला है। शनिवार को कुल संक्रमित 14 मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 202 पर पहुंच गई है। खेकड़ा के कोविड अस्पताल से शनिवार को 35 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। सिंघावली अहीर थाने को सैनिटाइज किया गया है। पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed