{"_id":"5f5d131d8ebc3e5aa3555a0c","slug":"families-of-malnourished-children-will-get-cow-for-milk-baghpat-news-mrt500928390","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों के परिवारों को दूध के लिए मिलेगी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों के परिवारों को दूध के लिए मिलेगी गाय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कहा कि कुपोषित बच्चों का वजन कराया जाएगा। बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए नि:शुल्क गाय दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 640 परिवार ऐसे हैं जिनके कुपोषित बच्चे हैं। 338 पोषण वाटिका चलाई जाएंगी।
शनिवार को जिला पोषण समिति जिला कन्वर्जन की बैठक में डीएम ने कहा कि कुपोषण माह 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें बच्चों की पहचान, स्तनपान के लिए जागरूकता, पोषण वाटिका की स्थापना, गृह भ्रमण करके स्वच्छता व पोषण के महत्व को बताया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 640 परिवार जिनके घर में कुपोषित बच्चे हैं, वह गाय लेने के इच्छुक हैं। विभाग द्वारा प्रतिदिन 30 रुपये के दर से 30 दिनों के लिए प्रति माह 900 रुपये गाय के पालन पोषण के लिये लाभार्थी को दिये जाएंगे। 166 कुपोषण घरों में व्यक्त 338 स्कूलों में पोषण वाटिका बनाई जाएगी। पोषण मिशन की की गतिविधियों में जनपद बागपत का प्रदेश में चौथा स्थान रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की है। बैठक में सीडीओ हूबलाल, सीएमओ डॉ. आरके टंडन आदि रहे।