फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Families and social workers of martyr police personnel honored

पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन व समाजसेवी हुए सम्मानित

Wed, 17 Aug 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Families and social workers of martyr police personnel honored
बागपत पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन व समाजसेवी हुए सम्मानित
विज्ञापन

बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी नीरज कुमार जादौन ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों व समाज के लिए अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में यमुना में डूबते हुए लोगों को बचाने वाले गोताखोरों व अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने पुलिस कार्यालय, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बागपत कोतवाली, सीओ युवराज सिंह ने बड़ौत कोतवाली, सीओ विजय चौधरी ने खेकड़ा कोतवाली में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सभी थानों पर थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। शाम को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक, नृत्य, गीत प्रस्तुत किए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, वामासारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा जादौन आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी नीरज कुमार जादौन ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मैराथन दौड़ कराने के लिए गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed