फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Falguni fair preparations complete, shops decorated

फाल्गुनी मेले की तैयारी पूर्ण, सज गईं दुकानें

Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Falguni fair preparations complete, shops decorated
सुरक्षा के लिहाज से मेले को छह जोन और 36 सेक्टर में बांटा किया
विज्ञापन

बालैनी मार्ग, बुढ़सैनी मार्ग और किनौनी मार्ग पर हिंडन पुल पर बैरियर लगाए
बालैनी। जिला प्रशासन ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में दस से 12 मार्च तक लगने वाली फाल्गुनी मेले की तैयारी पूर्ण कर ली है। मेला परिसर में बैरिकेडिंग, सफाई और बिजली की व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। मंदिर परिसर में दुकानें सज गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेले को छह जोन और 36 सेक्टर में बांटा किया है। बालैनी मार्ग, बुढ़सैनी मार्ग और किनौनी मार्ग पर हिंडन पुल पर बैरियर लगा दिए हैं। मेले के दौरान इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मंगलवार को मंदिर में सुरक्षा और तैयारियों की ब्रीफिंग की जाएगी।
पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे। छह जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 36 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। श्रद्धालुओं को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने में परेशानी न हो। इसके लिए बैरिकेडिंग कराई है। मेला परिसर में सफाई व्यवस्था व शौचालयों की व्यवस्था करा दी है। मेले में आए दुकानदारों ने दुकानें भी सजानी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए लिहाज से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
बालैनी। सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपदों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह सवेरे ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु आने शुरू हो गए । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज गईं दुकानें, बच्चों ने दुकानों पर की खरीददारी
बालैनी। मेला परिसर में बच्चों व महिलाओं को खरीददारी करने के लिए दुकानें सज गई हैं। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद बच्चों व महिलाओं ने दुकानों पर खूब खरीददारी की। अधिकांश दुकानों पर बच्चों व महिलाओं की भीड़ लगी रही।

बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
बालैनी। मेले के दौरान पुरा बालैनी मार्ग, पुरा बुढ़सैनी मार्ग और पुरा महादेव से किनौनी मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने बालैनी मार्ग, बुढ़सैनी मार्ग और किनौनी मार्ग पर हिंडन पुल पर बैरियर लगा कर पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed