फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fake liquor was being supplied on 12 contracts

12 ठेकों पर सप्लाई हो रही थी नकली शराब

Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fake liquor was being supplied on 12 contracts
बड़ौत में न्यू राम नगर कालोनी में आबकारी टीम द्वारा पकड़ी गई शराब व साम्रगी - फोटो : BARAUT
न्यू राम नगर में शनिवार की रात आबकारी विभाग ने पकड़ी भी फैक्टरी
विज्ञापन

700 रुपये की लागत मेें तैयार एक पेटी, बेचा जाता था 3300 रुपयों में
संवाद न्यूज
बड़ौत। न्यू रामनगर कालोनी में शनिवार की रात पकड़ी गई नकली शराब बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के चार ठेकाें पर सप्लाई हो रही थी। केमिकल आदि से 700 रुपये की लागत में तैयार एक पेटी को 3300 रुपये में बेचा जा रहा था। पुलिस ने रविवार को पकड़े गए चार आरोपियों को जेल भेज दिया जबकि फैक्टरी संचालक की तलाश जारी है।

कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मेें आशू पुत्र शमसुद्दीन निवासी पट्टी तिरोसिया थाना दोघट हाल निवासी निवाड़ा गांव, बबलू पुत्र महीचन्द निवासी न्यूरामनगर, शहजाद पुत्र कल्लू व फुरकान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी बड़का शामिल है। फरार हुआ फैक्टरी संचालक मोनू निवासी हिलवाड़ी है। मकान से 4500 पव्वे, 30 हजार से ज्यादा ढक्कन,, 25 हजार से ज्यादा तोहफा ब्रांड नाम के रैपर, 13608 क्यूआर कोड, 10 लीटर केरोमल, छह किलो चीनी, एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद हुई है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि केमिकल से तैयार की गई इस शराब को शिकोहपुर, सिनौली, बावली, ढिकौली, भड़ल आदि सहित 12 ठेकों सप्लाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed