फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fake books were being sold online from Katha across the country

Baghpat News: काठा से देशभर में ऑनलाइन बेची जा रही थीं नकली किताबें

Fri, 23 Aug 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake books were being sold online from Katha across the country
-भारती भवन पब्लिसर्स की टीम ने काठा में छापा मारकर बरामद कीं नकली किताबें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा गांव से देशभर में ऑनलाइन नकली किताबें बेचने के मामले का खुलासा हुआ। वहां नोएडा की कंपनी के कर्मियों ने छापा मारकर किताबों की खेप बरामद की।

नोएडा की भारती भवन पब्लिसर्स के कर्मी जितेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी ने उसे नकली किताबें पहचानने का प्रशिक्षण दिलाया और नकली किताबों की रोकथाम व कार्रवाई के लिए टीम के साथ छापामारी करने के लिए भेजा। उन्हें सूचना मिली कि काठा गांव में शिव मंदिर के पास गणेश इंटर प्राइजेज से देशभर में भारती भवन पब्लिसर्स के नाम से नकली किताबें बेची जा रही हैं। इसके बाद उनकी टीम ने काठा गांव स्थित एक मकान में छापामारी की तो वहां कक्षा छह, आठ, नौ, दस और 12 की गणित व भौतिक विज्ञान की किताबों की खेप मिली। ऑनलाइन किताबों को बेचने वाला विक्की कश्यप वहां से भाग गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गणेश इंटरप्राइजेज के संचालक विक्की कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed