{"_id":"5a80966b4f1c1bb1208b89bc","slug":"fair-today-between-security-in-pura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच पुरा में मेला आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच पुरा में मेला आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कावड़ लेकर बागपत से गुजरते दिल्ली के कावड़िए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार से महाशिवरात्रि के मेले शुभारंभ होगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने रविवार को मेला स्थल का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा अधिकारी सतर्कता से ड्यूटी करें।
उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए शिव भक्त शिवालयों की ओर बढ़ रहे है। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है।
भक्तों ने फाल्गुनी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी तेज कर दी। इस दौरान मंदिरों को सजा दिया गया है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
केसरिया रंग और कांधे कांवड़ लिए शिवभक्त की टोलियां मंजिल की और बढ़ती जा रही है। विभिन्न गांवों में लोगों के द्वारा उनकी सेवा की जा रही है। अपनी-अपनी मन्नतों और भोले की भक्ति में शिवभक्त कांवड़ ला रहे हैँ।
पथरीले रास्ते और अंधेरी रात से होते हुए भोले के जयकारों लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों के लिए गौरीपुर मोड़ पर गड्ढे परेशानी खड़ी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है।
जिले में परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को रंगी झालरों से सजाया जा रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। इसके बाद सफाई से लेकर लाइट की व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है।
यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
बागपत। पुरा महादेव फाल्गुन मास मेला में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। मेला स्थल पर उन्होंने कर्मियों से ड्यूटी सतर्कता से करने को कहा।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेले में एक एएसपी, सात सीओ, 15 एचएचओ, एसओ, 81 उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक, 19 हेड कांस्टेबल, 339 कांस्टेबल, 78 महिला कांस्टेबल, तीन ट्रैफिक उपनिरीक्षक, पांच ट्रैफिक हेडकांस्टेबल, 12 ट्रैफिक कांस्टेबल, तीन पीएससी कंपनियां, तीन फायर टैंकर, दो डॉग स्क्वॉयड की तैनाती की है।
तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे हैं कांवड़िए
बागपत। जनपद में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। तिरंगा लेकर कांवड़िए आगे बढ़ रहे हैं। बुढ़ाना मार्ग से दाहा होते हुए कांवड़िए पुरा महादेव पहुंच रहे हैं। बड़ौत से गौरीपुर मोड़ होते हुए हरियाणा और राजस्थान के कांवड़िए आगे बढ़ रहे हैं।