फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fair to be held at cave temple on Holi, route diversion plan issued

Baghpat News: होली पर गुफा मंदिर पर लगेगा मेला, रूट डायवर्जन प्लान जारी

Sat, 23 Mar 2024 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Fair to be held at cave temple on Holi, route diversion plan issued
बागपत। होली पर गुफा मंदिर पर मेला लगेगा। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से दूसरे मार्गों से वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 23 मार्च की रात 12 बजे के बाद से रूट डायवर्जन शुरू कर दिया जाएगा। गुफा मंदिर पर लगने वाले मेले को देखते हुए शामली, मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग और पिलाना भट्ठे से ढिकौली-बंथला भेजा जाएगा। इसके अलावा हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गुर्जर मार्ग से हाईवे पर भेजा जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद, दिल्ली की तरफ से बड़ौत शामली जाने वाले भारी वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से अमीनगर सराय बड़ौत मार्ग से भेजा जाएगा। इसके अलावा हलके वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना मार्ग से बड़ौत भेजा जाएगा। सोनीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से उनके गणतव्य भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed