{"_id":"64d67ecc72e25290e104ed94","slug":"facilities-will-be-increased-at-sub-health-centers-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4113-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
विज्ञापन
बागपत। उपस्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ही 30 उपस्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है और छह उपस्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है।
जिले में 200 उप स्वास्थ्य केंद्र है। इनमें से 30 उपकेंद्रों के भवन खराब हो गए है और छह उप स्वास्थ्य केंद्रों में कक्षों की कमी है। भवन खराब होने और कक्षों के अभाव में उपकेंद्रों पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मगर अब जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपकेंद्रों में नए कक्षों का निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कक्ष का निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा होने पर लोगों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेंगा। केंद्रों का उच्चीकरण कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की प्रक्रिया कराई जाएगी।
यहां चल रहा निर्माण और मरम्मत कार्य
बड़ौत ब्लॉक में गूंगाखेड़ी और बाम, छपरौली ब्लॉक के लूंब द्वितीय और ढिकौली द्वितीय, बिनौली ब्लॉक में तितरौदा और खेकड़ा ब्लॉक में घिटौरा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि बड़ौत ब्लॉक में 11, पिलाना ब्लॉक में तीन, बिनौली ब्लॉक में 12 और खेकड़ा ब्लॉक में दो और बागपत ब्लॉक में दो उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत और छह उपकेंद्र में एक-एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने का प्लान तैयार किया है। जल्द ही उपकेंद्रों पर मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। - डॉ महावीर सिंह, सीएमओ