{"_id":"639f5d9dda97b050844d604a","slug":"faces-blossomed-as-soon-as-they-got-the-appointment-letter-baghpat-news-mrt6183073147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों के चेहरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को राज्यमंत्री केपी मलिक और डीएम राजकमल यादव ने नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र मिलते ही नवचयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के चेहरे खुशी से खिल गए।
कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी देश का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर 11 प्रवक्ताओं व एक सहायक अध्यापक को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, डीएम राजकमल यादव ने शिक्षकों को संबोधित किया। इस मौके पर सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल, डीआईओएस रवींद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।