फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   External center administrator will be appointed at the centers

स्वकेंद्रों पर नियुक्त होंगे वाह्य केंद्र व्यवस्थापक

Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
External center administrator will be appointed at the centers
50 प्रतिशत स्टाफ अन्य विद्यालयों से किया जाएगा तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र बनाने पर वहां बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त 50 फीसदी स्टाफ की व्यवस्था भी बाह्य विद्यालयों से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के स्थान पर राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य या वरिष्ठ शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा केंद्र के वरिष्ठ अध्यापक को सह केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र बनाने की व्यवस्था है। परीक्षा के दौरान स्वकेंद्रों पर शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक व 50 फीसदी स्टॉफ बाह्य विद्यालयों से नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोई अनियमितता मिलने पर उनके स्थान पर अन्य विद्यालय के प्रधानाचार्य या वरिष्ठ शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक के कार्य में आनाकानी करने, चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत करने के लिए सीएमओ से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। सीएमओ के प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदान किए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए अपने अधिकारियों का प्रयोग करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed