{"_id":"613265808ebc3e88a07ec89b","slug":"expulsion-of-contract-employee-of-energy-corporation-for-illegal-extortion-baraut-news-mrt5545470157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध उगाही में लिप्त मिले निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति का जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध उगाही में लिप्त मिले निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति का जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
- ऊर्जा निगम के एमडी के निर्देशों पर मुख्य अभियंता ने की कार्रवाई
- ईंट - भट्ठों से अवैध उगाही कर रहा था संविदा कर्मचारी सेवा समिति का जिलाध्यक्ष
बड़ौत। ईंट - भट्ठों से अवैध उगाही के मामले में लिप्त पाए जाने पर ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से समिति के सदस्यों में हड़कंप मचा है।
ऊर्जा निगम के एमडी अरविंद मल्लपा बंगारी को सत्यम ब्रिक फील्ड चिरचिटा व उर्मिला देवी ईंट- भट्ठे के मालिक ने तितरौदा बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी व निविदा - संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार के खिलाफ अवैध उगाही करने शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एमडी ने जांच कराई तो अवैध उगाही के मामले में नरेश कुमार लिप्त पाए गए। जिसके बाद एमडी के निर्देश पर मुख्य अभियंता रणजीत सिंह यादव ने नरेश कुमार के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई कर दी।
ये बोले अधिशासी अभियंता
इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार का कहना है कि संविदा कर्मचारी नरेश कुमार के खिलाफ एमडी के निर्देश पर निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है।विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ये बोले जिलाध्यक्ष
निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि आरोप गलत व बेबुनियाद है। निष्कासित करने की कार्रवाई जानकारी में नहीं है।