फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressed outrage over the chaos in the DIOS office

डीआईओएस कार्यालय में फैली अव्यवस्था पर जताया आक्रोश

Tue, 16 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed outrage over the chaos in the DIOS office
बड़ौत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक में डीआईओएस कार्यालय में फैली अव्यवस्था पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी के आवास मधुबन कॉलोनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष भरत सिंह ने की। संचालन राजगुरू ने किया। वक्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रतिमाह विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन बिलो पर उगाही की जाती है, जोकि गलत है, इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री दीपक कुमार ने बताया कि जान बूझकर प्रकरणों को दबाया जाता है और शिक्षकों पर दबाव बनाकर आर्थिक रूप से शोषण किया जाता है। जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। इसमें नगर अध्यक्ष संजीव तोमर, राजगुरु तोमर, राज कुमार, कमलकांत, चमन लाल, गौरव अंकुर, सहदेव सिंह, योगेश कुमार, विशाल राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed