{"_id":"642097560bdfc900e107c2d4","slug":"expressed-concern-over-the-decreasing-population-of-jain-society-in-the-convention-baraut-news-c-14-1-mrt1037-169953-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिवेशन में जैन समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिवेशन में जैन समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई
Mon, 27 Mar 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के विहर्ष सभागार में आयोजित जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में शामिल जैन समाज के लोग । फाइल
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच के क्षेत्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संरक्षक व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने जैन समाज की घटती जनसंख्या चिंता जाहिर करते हुए कहा कि समाज को इस तरफ ध्यान देना होगा। इसमें समाज की भलाई के लिए नित नए कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
विहर्ष सभागार में रविवार को आयोजित अधिवेशन में सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि इस वर्ष मिलन ने 10 गरीब बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली और पांच गरीब कन्याओं की शादी कराई। इसके अलावा शहर में दो वाटर कूलर और एक रक्तदान शिविर लगाया। इस वर्ष भी सामाजिक उत्थान के कार्य जारी रहेंगे।
अधिवेशन में मेरठ, खेकड़ा, सरधना, बागपत और बड़ौत आदि शाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुना सुनाई और बताया कि वे क्षेत्र में सामाजिक व धार्मिक कार्यों के अलावा रक्तदान शिविर, नेत्र शिविर, बच्चों के अनाथालय में पहुंचकर खाद्य सामग्री वितरित की। किताब और बैग वितरित कर रहे हैं। सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने पर मेरठ जैन मिलन महावीर, जैन मिलन बड़ौत, युवा जैन मिलन वर्धमान, जैन मिलन नगर बड़ौत, जैन मिलन चेतना महिला बडौत, जैन मिलन महिला नगर बड़ौत के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार जैन, सहारनपुर राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन मनोज कुमार जैन, मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, देहरादून राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन, सोनीपत राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जैन बब्बल मनोज, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष पुनीत जैन, मंत्री मयंक जैन, कोषाध्यक्ष अंकुर जैन कार्यक्रम संयोजक आदिश जैन आदि मौजूद रहे।