{"_id":"60da1bae8ebc3ec23565e892","slug":"expressed-anger-for-misbehaving-with-the-farmer-baraut-news-mrt5449355139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल मैनेजर के खिलाफ किसानों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीजनल मैनेजर के खिलाफ किसानों की पंचायत
विज्ञापन
बड़ौत। केनरा बैक के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ सोमवार को नगर की पट्टी मेहर में थांबेदार के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किसान के साथ दुर्व्यवहार करने पर रोष जताया।
पंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने की। संचालन विक्रम सिंह आर्य ने किया। इसमें थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक निरंकुश अधिकारी की तरह कार्य कर रहे हैं। किसान जब भी अपनी परेशानी लेकर उनसे मिलने गए तो उन्होंने बैठक होने का बहाना बनाकर मिलने से इनकार कर दिया।
विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि बैंक किसान कार्ड के नाम पर किसानों से 11 प्रतिशत ब्याज वसूल रहा है। उन्होंने बताया अंगदपुर के किसान कृपाल सिंह के किसान कार्ड पर लगातार साढ़े पांच वर्ष से सात प्रतिशत के स्थान पर 11 प्रतिशत व्याज लिया जा रहा है। इस विषय को लेकर किसान ने जब क्षेत्रीय प्रबंधक से पूछा तो उन्होंने उनसे दुर्व्यवहार किया। इससे किसानों में रोष है। भाकियू ने बैंक के चेयरमैन को पत्र लिखकर क्षेत्रीय प्रबंधक के कृत्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा यदि एक सप्ताह में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील में आंदोलन होगा। इसमें बलजोर सिंह आर्य, धर्मपाल सिंह, मगन सिंह, सतेंद्र सिंह, सूबे सिंह, विपिन तोमर, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।