फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   express way.

अक्षरधाम से ईपीई तक एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के लिए वित्तीय स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Mon, 28 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
express way.
अक्षरधाम से ईपीई तक एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के लिए वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली के अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे के लिए वित्तीय मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 30 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया होनी है। साल 2022 तक निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से देहरादून तक के हिस्से की डिटेल्स तैयार की जा रही है, जिस पर करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा तक छह लेन एलिवेटेड एक्सप्रेस वे के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने वित्तीय स्वीकृति दी है। एलिवेटेड एक्सप्रेस वे अक्षरधाम से सीधे जिले के मवी कलां टोल प्लाजा पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे मौजूदा फोरलेन हाईवे से अलग बनाया जाएगा। अक्षरधाम से देहरादून तक एक्सप्रेस-वे 180 किमी का बनना है, लेकिन पहले चरण में 32 किमी के टुकड़े का निर्माण होगा। अक्षरधाम से एक्सप्रेस-वे तक के निर्माण पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण के टुकड़े के लिए 30 सितंबर तक टेंडर मांगे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को एनएचएआई की टीम ने खेकड़ा तहसील के हल्का लेखपाल राकेश शर्मा, कृष्णपाल के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पैमाइश की। तहसीलदार यदुवंश कुमार ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद खेकड़ा से दिल्ली केवल 20 मिनट में पहुंच सकेंगे। इसमें से खेकड़ा की तरफ का 17 किमी हिस्सा एलिवेटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed