फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explosion in illegal firecracker warehouse, two women scorched

पटाखों के अवैध गोदाम में विस्फोट, दो महिलाएं झुलसी

Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Explosion in illegal firecracker warehouse, two women scorched
अमीनगर सराय (बागपत)। तिलपनी गाव में शुक्रवार दोपहर को पटाखों के अवैध गोदाम में विस्फोट हो गया। गोदाम की छत उड़ने के साथ ही दीवारें भी टूट गई और वहां मौजूद दो महिलाएं झुलस गई। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। घटनास्थल के पास ही पूर्व प्रधान के भट्ठे पर भी विस्फोटक और पटाखे रखे मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तिलपनी गांव के खेतों में एक गोदाम बनाया गया था, जहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर को गोदाम में अचानक आग लग गई और विस्फोट हो गया। इससे गोदाम की छत पर रखी टिन दूर खेतों में जाकर गिरी। सभी दीवारें भी गिर गई। विस्फोट की आवाज सुनकर गांव से तुरंत लोग मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि गोदाम में छह महिलाएं काम कर रही थी, जिनको वहां से निकाला गया। दो महिलाएं झुलस भी गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी भी पहुंच गए। करीब एक घंटे तक पटाखे जलते रहे। दमकल विभाग कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पुलिस को गोदाम के मालिक का नाम सक्के बताया है। पुलिस को पास में ही पूर्व प्रधान सनाउल्लाह के भट्ठे पर भी पटाखे व विस्फोटक रखे हुए मिले है। इस घटना के बाद सीओ अनुज मिश्रा ने अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों के यहां दबिश डाली, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पहले भी विस्फोट होने पर चली गई थी एक युवक की जान
तिलपनी निवासी अतीकुर्रहमान ने बताया कि दीपावली से पहले 29 सितंबर को भी तिलपनी में ब्लास्ट हुआ था। इसमें उसका छोटा भाई हबीबुर्रहमान झुलस गया था। दिल्ली सहित अन्य जिलों में उसका उपचार कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। अतीकुर्रहमान ने कई बार पुलिस को अवैध पटाखों की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाए पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर तिलपनी और अमीरनगर सराय कस्बे में काम अवैध पटाखे बनाने का काम किया जाता है। इसकी सूचनाएं पुलिस के पास है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।

पूर्व प्रधान के भट्ठे पर चलती रही छापामारी
गोदाम में विस्फोट के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में पटाखों का काम कर रहे अन्य लोग फरार हो गए। पूर्व प्रधान सनाउल्लाह के भट्ठे पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां से काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व बने हुए पटाखे बरामद हुए। रात तक इसकी जानकारी जुटाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed