फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expert investigates for sugar spun recovery

चीनी परता रिकवरी के लिए विशेषज्ञ ने की जांच

Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Expert investigates for sugar spun recovery
रमाला (बागपत)। डीसीओ व गन्ना विशेषज्ञ ने शुक्रवार को सहकारी चीनी मिल रमाला के अधिकारियों के साथ बैठक की। निरीक्षण कर चीनी परता की रिकवरी के लिए गन्ने की जांच की। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि 12 क्रय केंद्र ऊन और भैसाना शुगर मिलों को दिए गए है।
विज्ञापन

डीसीओ अनिल कुमार भारती व गन्ना विशेषज्ञ राजबीर सिंह शुक्रवार को सहकारी चीनी मिल रमाला पहुंचे। उन्होंने मिल अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि मिल की रिकवरी बढ़ाने के लिए साफ सुथरे, अगोला रहित और ताजा गन्ना लाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। गन्ना विशेषज्ञ राजबीर सिंह तोमर ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गन्ना यार्ड, गन्ना चेन, बायलर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से उत्तम क्वालिटी का गन्ना लेकर आने की अपील की। इस दौरान दुर्घटना से बचाव के लिए प्रधान प्रबंधक बीआर राम व एआरटीओ सुभाष राजपूत ने 120 ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाए। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि जो 12 क्रय केंद्र ऊन और भैसाना शुगर मिलों को दिए गए है, वह रमाला मिल के प्लाट व उन्हीं क्रय केंद्रों पर तौल कराएंगे ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि करीब 20 लाख क्विंटल गन्ना डायवर्ट किया गया है। सीसीओ विनय प्रताप, सुमित पंवार, एसके झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed