{"_id":"657fd7ebff815cc5070ff5a8","slug":"exclusive-two-separate-cases-registered-against-father-and-son-for-electricity-theft-at-one-connection-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: एक कनेक्शन पर बिजली चोरी में बाप-बेटे के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज, बिना जांच भेजा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: एक कनेक्शन पर बिजली चोरी में बाप-बेटे के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज, बिना जांच भेजा जुर्माना
Mon, 18 Dec 2023 10:56 AM IST
Dimple Sirohi
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:56 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश बिजली निगम के कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। बड़ौत में बिजली चोरी में पिता और बेटे के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमे दर्ज करा दिए गए। पढ़ें ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
electricity bill
- फोटो : iStock
विस्तार
भले ही प्रदेश की योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं के हित में काम कर रही हो, लेकिन इसके बावजूद भी निगम के कर्मचारी लगातार उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। हाल ही में ऊर्जा निगम का एक कारनामा उजागर हुआ है, जिसमें एक मकान व एक कनेक्शन नंबर होने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने बिना जांच किए बिजली चोरी में पिता व उसके बेटे के खिलाफ अलग-अलग बिजली चोरी में मुकदमे दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
मामला विद्युत वितरण खंड बड़ौत द्वितीय से जुड़े गांवड़ी का है, जहां पर अवैध उगाही के चक्कर में बिजली कर्मचारियों ने बिना जांच पड़ताल किए गांव के बिजेन्द्र पुत्र वेदपाल व उसके बेटे गौरव पुत्र बिजेन्द्र के खिलाफ अलग-अलग बिजली चोरी में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: घर बैठे कमाने का झांसा देकर युवक के 1.27 लाख हड़पे, मरीज की मौत, बिल पर हुआ हंगामा
विज्ञापन
आपको बता दें कि बिजेन्द्र पुत्र वेदपाल ने अपने मकान पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग से एक बिजली कनेक्शन नंबर 9092918481 लिया था। जिस पर गत सिंतबर माह में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी होना दर्शाया और मनमानी करते हुए कनेक्शनधारक बिजेन्द्र की बजाए उसके बेटे गौरव के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज करा दिया और 15 सिंतबर को जुर्माना वसूलने के लिए गौरव को 45,453 रूपये का नोटिस भेजा।
आरोप है कि इस दौरान गौरव को डरा-धमकाकर कर्मचारी 15 हजार रुपये वसूल कर ले गए। इसके दो दिन बाद फिर बिजली विभाग की टीम उसी मकान व उसी कनेक्शन नंबर पर पहुंची और छापेमारी कर फिर से बिजली चोरी दर्शा दी और इस बार गौरव की बजाए उसके पिता बिजेन्द्र के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराया और 18 सितंबर को बिजेन्द्र के नाम 38416 का जुर्माना वसूलने के संबंध में नोटिस भेजा।

यानी एक कनेक्शन नंबर और एक मकान होते हुए भी बिजली कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए अलग-अलग पिता व बेटे के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराया और अलग-अलग जुर्माना नोटिस भेजा। अब मामला उजागर हुआ तो निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए हैं।
यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर है। ऐसा संभव नहीं है कि एक मकान व एक कनेक्शन पर बिजली चोरी में दो अलग-अलग लोगों पर बिजली चाेरी में मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मामले की जांच की जाएगी- केपी खान अधीक्षण अभियंता बागपत।