West UP News Live: सुभारती कॉलेज में बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने दी जान, राकेश टिकैत के घर में जन्मा पौत्र
{"_id":"657fb6e954f7751d620923c7","slug":"west-up-news-live-rs-1-27-lakh-snatched-from-young-man-on-the-pretext-of-earning-money-2023-12-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: सुभारती कॉलेज में बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने दी जान, राकेश टिकैत के घर में जन्मा पौत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 18 Dec 2023 08:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Dec 2023 08:30 PM IST
खास बातें
मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। वहीं नौचंदी के राजेंद्र नगर से एक युवती अपहरण कर लिया गया। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।
विज्ञापन
सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
08:24 PM, 18-Dec-2023
राकेश टिकैत के घर में जन्मा पौत्र
मुजफ्फरनगर में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के घर में पौत्र ने जन्म लिया। जानकारी मिलते ही सिसौली और सर्कुलर रोड स्थित आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत नर्सिंग होम पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई।

08:04 PM, 18-Dec-2023
हरियाणा क्राइम ब्रांच ने दी दबिश
लापता लड़की की तलाश में हरियाणा क्राइम ब्रांच ने कैराना में दबिश दी। सोमवार को हरियाणा के कैथल क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई मदनलाल अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और आमद दर्ज कराई। बताया कि उनके क्षेत्र से एक लड़की लापता है, जिसकी कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में लोकेशन मिल रही है। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम लौट गई।

06:43 PM, 18-Dec-2023
फलावदा में मिला शव
मेरठ के फलावदा के में मिले अज्ञात शव की पहचान बागपत कोतवाली के गौरीपुर निवासी मकबूल पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। उसकी पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है।

06:04 PM, 18-Dec-2023
गुलदार के हमले में छात्रा की मौत
बिजनौर में धामपुर के गांव बढ़ियोवाला में गुलदार के हमले में कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई। जिले में गुलदार के हमले में इस साल में 19वीं मौत है। बताया गया कि बच्ची अपने पिता से मिलने जंगल अकेली जा रही थी। मरने वाली बच्ची मूलरूप से झारखंड की है। उसके पिता जिले में नौकरी करते है और परिवार के साथ यहीं रहते हैं।
03:00 PM, 18-Dec-2023
मेरठ के फलावदा में कब्रिस्तान में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में व्यक्ति की हत्या कर शव यहां फेंके जाने का अनुमान है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
01:30 PM, 18-Dec-2023
मेडा उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर दो अनुचर को किया निलंबित
मेरठ विकास प्राधिकरण में सोमवार को उपाध्यक्ष ने दो अनुचर को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया इसके बाद उन्होंने एंटी करप्शन टीम को बुलाकर दोनों अनुचर को सौंप दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर मामले की जांच के लिए लिखा गया है। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण में हड़कंप मच गया और व्हाट्सएप ग्रुप में निलंबन की कार्रवाई से कर्मचारियों में हलचल मची रही।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि लावड़ क्षेत्र में दोनों अनुचर तैनात थे जो सीलिंग की कार्रवाई का रौब दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। मामले में कुछ लोगों ने शिकायत भी की थी इसके बाद प्रारंभिक जांच में दोनों अनुचर वेदप्रकाश तथा सुदेश दोषी पाए गए, जिस पर दोनों को निलंबित कर एंटी करप्शन टीम को सौंप दिया गया है मामले में एसएसपी से भी जांच के लिए कहा गया है। उधर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर दुर्गेश ने बताया कि उपाध्यक्ष की ओर से दोनों कर्मचारियों को सुपुर्द किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

11:00 AM, 18-Dec-2023
मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि आत्महत्या करने वाला छात्र बिहार निवासी है। छात्र का नाम सफी रंजन कुमार बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

08:25 AM, 18-Dec-2023
युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज
नौचंदी के राजेंद्र नगर से एक युवती अपहरण कर लिया गया। परिजनाें ने पहले तलाश की, जब युवती नहीं मिली तो एक युवक पर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुशागर उर्फ बब्बे निवासी रामगढ़ी उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्विलांस का भी सहारा लेकर जांच कराई जा रही है।
08:24 AM, 18-Dec-2023
सीएम योगी करेंगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मुरादाबाद के बिलारी में भव्य रूप में मनाया जाएगा। उनकी 51 फीट ऊंची प्रतिमा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनावरण करेंगे।
बाउंड्री रोड स्थित राहुल देव प्रमुख के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में मेरठ से भी हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ महासभा के मुख्य संरक्षक एसएस अहलावत, राहुल देव भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि वहां 7 बीघा जमीन पर 5 मंजिला इमारत बनाई जा रही है। उनकी ओर से किसान समाज के युवा बच्चों को मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी। बच्चों व खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान भी बनाया जा रहा है। वहां होने वाले किसान महाकुंभ में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में जाट समाज के लोग पहुंचेंगे।

08:23 AM, 18-Dec-2023
मरीज की मौत, बिल पर हुआ हंगामा
पल्लवपुरम फेज दो स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बिल मांगने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
पल्लवपुरम फेज वन निवासी (55) विनोद पुत्र ओमप्रकाश पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत विनोद को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। परिजन जब विनोद के शव को घर ले जाने लगे तो अस्पताल कर्मियों ने उन्हें रोक दिया और बिल मांगने लगे। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि आयुष्मान के अंतर्गत मरीज को भर्ती कराया गया था।
अस्पतालकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। आयुष्मान के अंतर्गत मरीज को भर्ती कराया गया था। कागजों में कमी थी, जिसे पूरा करने के बाद विनोद का शव परिजनों को सौंप दिया।