फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exclusive: E-District stalled, People struggling to get certificates for a week in Baghpat

Exclusive: ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट ठप, प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जद्दोजहद, छह हजार लोगों की बढी मुश्किल

Thu, 12 Jan 2023 12:39 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Jan 2023 12:39 PM IST
सार

जन उपयोगी ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट ठप पड़ी है। बागपत में सीएससी के जिला प्रबंधक बॉबी कुमार ने बताया कि लखनऊ स्तर से वेबसाइट में तकनीकी खराबी आई हुई है। जिस कारण जनपद की तीनों तहसीलों में तीन हजार से अधिक प्रमाण पत्र ऐसे हैं, जो सत्यापन के लिए निकल नहीं पा रहे हैं। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जद्दोजेहद जारी है।

विज्ञापन
Exclusive: E-District stalled, People struggling to get certificates for a week in Baghpat
ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में तकनीकी वजह से जन उपयोगी ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट गत पांच जनवरी से बंद है। जिस कारण लोग आय, जाति और मूल निवास जैसे उपयोगी प्रमाणपत्र के अलावा ऑनलाइन राशन कार्ड भी नहीं बनवा पा रहे हैं। यहीं कारण है कि गत एक सप्ताह से बंद पड़ी वेबसाइट के चलते जनपद में छह हजार से अधिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी अधर में लटका हुआ है। लोग तहसीलों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक वेबसाइट से आय, जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र के अलावा भी अन्य सेवाएं मिलती हैं। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से वेबसाइट पर प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया जाता है।
विज्ञापन


नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में यूनिट की संख्या, विद्युत बिल, पेंशन, खतौनी, शिकायत, जन वितरण प्रमाण समेत 210 तरह की सेवाएं मिलती हैं, लेकिन गत पांच जनवरी से तकनीकी दिक्कतों के कारण जनपद का ई-डिस्ट्रिक पोर्टल बंद चल रहा है। जिस कारण आवेदक प्रमाण पत्र के लिए जनसेवा केंद्रों से लेकर तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, यंग इंडिया रन में दौड़े बागपत के युवा, गौरव व दिव्या रहे प्रथम

सीएससी के जिला प्रबंधक बॉबी कुमार ने बताया कि लखनऊ स्तर से वेबसाइट में तकनीकी खराबी आई हुई है। जिस कारण जनपद की तीनों तहसीलों में तीन हजार से अधिक प्रमाण पत्र ऐसे हैं, जो सत्यापन के लिए निकल नहीं पा रहे हैं। वहीं तीनों तहसीलों में रोजाना तीन हजार से अधिक नए आवेदन भी आते हैं, लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण नए आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण आवेदक परेशान है। अभी लगभग दो से तीन दिन ओर वेबसाइट को चालू होने में लग सकते है।

एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि वेबसाइट बंद होने से रोजाना आवेदक शिकायत लेकर आ रहे हैं। इस संबंध में सीएचसी के जिला प्रबंधक सहित अन्य अफसरों से वार्ता की तो जानकारी मिली कि अभी वेबसाइट में लखनऊ से ही तकनीकी फाल्ट आया हुआ है। 

जन सेवा केंद्र के माध्यम से मैंने मूल निवास प्रमाण पत्र का आवेदन 30 दिसंबर को किया था, लेकिन जनसेवा केन्द्र संचालक वेबसाट बंद होना बता रहे है। - राहुल, खड़खड़ी

छह जनवरी को राशन कार्ड के अलावा आय व जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। जिसकी मुझे बहुत जरूरत है, लेकिन रोजाना तहसील के चक्कर काटने के बाद भी न तो राशन कार्ड बन रहा है और न ही अन्य प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। - अमित कुमार, दोघट

केंद्र पर रोजाना लगभग 110 से अधिक लोग विभिन्न प्रमाण पत्रों का आवेदन करते हैं, लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण न तो सत्यापित आवेदन निकल पा रहे हैं और न ही नए आवेदन की फीडिंग हो पा रही है। - मोहम्मद असलम, जनसेवा केंद्र संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed