फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Excitement among youth for vaccine

वैक्सीन लगाने को लेकर युवाओं में उत्साह

Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Excitement among youth for vaccine
वैक्सीनेशन सेंटर का सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विज्ञापन

बड़ौत। दिगम्बर जैन कॉलेज में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर का मंगलवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद ने लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। सेंटर पर पहुंचकर डीएम और एसडीएम ने भी वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
वैक्सीनेशन कराने के लिए केन्द्र पर 18 वर्ष से ऊपर के युवक-युवतियों की लाइनें लगी रही। सभी में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह दिखा। स्वास्थ्य विभाग ने भी केंद्र को फूल माला और गुब्बारों से सजाया हुआ था। वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग भी तार तार होती रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि दोनों ही बूथों पर 100-100 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य पहले दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आकर्षण का केन्द्र रहा सेल्फी कॉर्नर
वैक्सीनेशन केंद्र पर बनाया गया सेल्फी कॉर्नर भी आकर्षण का केन्द्र रहा। सभी युवा वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाण पत्र के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। वैक्सीन लगवाने के बाद प्रार्थना ढींगरा से बात की गई तो उन्होंने अन्य युवाओं को भी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed