फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Except the first wife, the one who got married and sent to jail

पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचाने वाले को जेल भेजा

Wed, 10 Jun 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Except the first wife, the one who got married and sent to jail
बिनौली। क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी को छोड़कर युवक ने दूसरी शादी रचा ली। पत्नी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित महिला के पिता आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
विज्ञापन

एक गांव निवासी तीन बच्चों के पिता ने दूसरी महिला के साथ चुपचाप शादी कर ली। इसका पता उसकी पहली पत्नी को चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया। सोमवार की शाम पीड़ित अपने पिता के साथ थाने में पहुंची। थाने में पिता की तहरीर पर दूसरी शादी करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित पति अनिल पुत्र धारा को गिरफ्तार करके चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा। उधर, पुलिस ने सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक शाहिद पुत्र तौसीफ निवासी शेरपुर मुजफ्फरनगर का भी चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed