{"_id":"63b082d4199bb15aa320fbeb","slug":"examiners-will-be-appointed-only-on-the-verification-report-baghpat-news-mrt6200374139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सत्यापन रिपोर्ट पर ही नियुक्त किए जाएंगे परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सत्यापन रिपोर्ट पर ही नियुक्त किए जाएंगे परीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा में परीक्षक नियुक्त करने के लिए शिक्षकों का सत्यापन कराया जाएगा। शिक्षकों के सत्यापन के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी शिक्षकों के शैक्षिक विवरण का सत्यापन कर रिपोर्ट देगी।
जिले में 142 माध्यमिक विद्यालय है। इनमें 71 अशासकीय सहायता प्राप्त, 52 वित्तविहीन और 19 राजकीय विद्यालय हैं। जिला समिति की संस्तुति के आधार पर परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्रों की अंततिम सूची जारी कर दी है। सूची पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई थी।
राज्य स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में परीक्षक नियुक्त करने के लिए परिषद ने वेबसाइट पर शिक्षकों का ब्योरा दर्ज कराया था। अब परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र पर नियुक्त करने के लिए शिक्षकों के शैक्षिक विवरण का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के शैक्षिक विवरण का सत्यापन करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के शैक्षिक विवरणों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी।