फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Examination of buildings of 31 schools started

31 अन्य विद्यालयों की बिल्डिंग की जांच हुई शुरू

Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Examination of buildings of 31 schools started
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग ने 120 विद्यालय पहले ही जर्जर घोषित किए हुए है और अब 31 विद्यालयों के भवनों की जांच शुरू कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में परिषदीय विद्यालयों के भवनों की जांच कराई गई थी। जांच में 120 विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित किए गए थे। इनमें बागपत ब्लॉक में चार, खेकड़ा ब्लॉक में तीन, पिलाना ब्लॉक में पांच, छपरौली ब्लॉक में 11, बड़ौत ग्रामीण में आठ, बिनौली ब्लॉक में छह विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित किए गए थे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर विद्यालयों की बिल्डिंग ध्वस्त कराई जा रही है। ध्वस्तीकरण के बाद नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। अब विभाग की ओर से 31 नए और विद्यालयों के भवनों की जांच कराई जा रही है। इन विद्यालयों के भवनों की जांच कराकर जांच रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी। जिला समन्वयक सौरव शुक्ला ने बताया कि पूर्व में चयनित 120 जर्जर विद्यालयों में नीलामी की प्रक्रिया कर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। अब 31 और विद्यालयों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भवनों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed