फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ex soilder shot two in baghpat

आईटीबीपी के पूर्व जवान ने महिला समेत दो को गोली मारी

Sun, 01 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 01 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत के छपरौली क्षेत्र के ककौर गांव में शुक्रवार की रात आईटीबीपी के पूर्व जवान ने एक महिला और एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष मोनू की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार की रात को आईटीबीपी का पूर्व जवान प्रिंस पुत्र सतबीर उसके घर पर आया और दरवाजा पीटने लगा। उसकी मां बबीता ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने तमंचे से उस पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद प्रिंस ने गांव के ही शक्ति सिंह के घर पर नौकर बाबू को भी फायर कर घायल कर दिया और फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस आईटीबीपी का पूर्व जवान है और वह एक वर्ष तक नौकरी करने के बाद छोड़कर घर आ गया था। एसओ छपरौली धर्मेंद्र  पंवार ने बताया कि मोनू की तहरीर पर आरोपी प्रिंस पुत्र सतबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने गोली क्यों चलाई? इसका कारण पता नहीं चल सका है।

बर्खास्त सिपाही की शराब पीने से मौत
अमीनगर सराय। सैडभर गांव निवासी एक बर्खास्त सिपाही नरेंद्र कुमार (44) की ज्यादा शराब पीने के कारण शनिवार को मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह ने बताया कि नरेंद्र  कुमार के पिता महेंद्र सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। ड्यूटी के दौरान  उनकी  मौत हो गई थी।

उनके स्थान पर नरेंद्र की कांस्टेबल के पद पर नौकरी लग गई थी। नरेंद्र शराब पीने का आदी था। गलत कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर उसे विभाग से बर्खास्त कर दिया था। वह अपनी माता के साथ गांव में रह रहा था। शनिवार को भी उसने खूब शराब पी। इसी दौरान वह बेहोश हो गया।


परिजन और आसपास के लोग उसे बालैनी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। घटना में परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed