{"_id":"656b1a41d239fe9868034be1","slug":"ex-serviceman-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4425-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से भूतपूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से भूतपूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के पास हुआ हादसा
फोटो संख्या 1
बड़ौत(बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार रात बड़ौत से थार कार में सवार होकर अपने गांव सरूरपुर गांव जा रहे भूतपूर्व सैनिक की कार में बड़ौत डिपो के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
सरूरपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक सतेद्र उम्र 42 पुत्र महक सिंह का बड़ौत में दिल्ली रोड पर एक रेस्टोरेंट है। शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे रेस्टोरेंट से जब सतेन्द्र अपनी थार कार में सवार होकर अपने गांव सरूरपुर जा रहा था तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के सामने गलत साइड में तेज गति से दौड़ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे कार सवार भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, भूतपूर्व सैनिक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
वर्जन
मृतक सतेन्द्र के भाई बिजेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। -संजय शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत।