{"_id":"61a7b3fa0734f4426c63350f","slug":"everyone-s-interest-is-protected-in-bjp-saheb-singh-baraut-news-mrt5670952160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी का हित भाजपा में सुरक्षित- सहाब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी का हित भाजपा में सुरक्षित- सहाब सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के बड़का रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस पर बुधवार को अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज की सभा हुई। जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साथ देने का वादा किया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री साहब सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली, पानी, सड़क, महिला स्वावलंबन, रोजगार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को राहत दी है। यही कारण है कि भाजपा सरकार की विकास नीति को देख मुस्लिम समाज भाजपा के साथ है। शेरद्दीन ने कहा कि मोदी शासन में ही जाति, धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के हितों में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही मुस्लिम समाज का हित सुरक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमरदीन पटवारी ने की। यहां अकबर अली निवाड़ा, जमील राणा, जाहिद, वकार हसन, अतुल जैन, महमूद अली, कासिम अली, जाहिद चौधरी, चौधरी कासिम, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अतुल जैन, नगर महामंत्री वकार हुसैन, सलीम आदि मौजूद रहे।