फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Every time the candidates are decreasing in the election battle, 15 have been reduced in ten years.

चुनावी रण में हर बार कम हो रहे प्रत्याशी, दस साल में 15 कम हो गए

Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Every time the candidates are decreasing in the election battle, 15 have been reduced in ten years.
- वर्ष 2012 के मुकाबले 2017 में 13 प्रत्याशी कम हो गए थे, इस बार तीन और कम हुए
विज्ञापन

- वर्ष 2017 के मुकाबले कम हो गई छह पार्टियां, छह नई पार्टियों के प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न देने के बाद यह भी तय हो गया कि ईवीएम में क्या-क्या चुनाव चिह्न रहेंगे। मगर, बागपत जनपद के चुनावी रण में हर बार प्रत्याशी कम होते जा रहे है। पिछले दस साल में 15 प्रत्याशी कम हो गए है।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 43 प्रत्याशी थे, इनमें सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी बड़ौत सीट पर उतरे थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां 31 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी बागपत विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस बार बागपत सीट से 11 प्रत्याशी है और उनमें पहले कवरिंग के लिए नामांकन करने वालों के नाम वापसी नहीं लेने पर वह प्रत्याशी बन गए है। पिछली बार बड़ौत सीट से आठ प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे थे तो इस बार बड़ौत पर केवल छह प्रत्याशी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बड़ौत सीट पर छह प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए। इस तरह पिछली बार छपरौली से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और इस बार 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। पिछली बार अपने प्रत्याशी उतारने वाली छह पार्टियों ने यहां चुनाव से किनारा कर लिया है तो छह नई पार्टियों ने इस बार अपने प्रत्याशी उतारे है।
विज्ञापन

इस तरह प्रत्याशियों की स्थिति
विधानसभा 2012 2017 2022
बागपत 14 13 11
बड़ौत 16 8 6
छपरौली 13 10 11
:::::::::::: बागपत विधानसभा
इस बार यह पार्टियां मैदान में नहीं उतरी
- सर्वजन समता पार्टी
- सर्व संभाव पार्टी
- भारतीय तारक समाज पार्टी
- भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी
- इतेहाद-ए-मिलायत काउंसिल
- बहुजन मुक्ति पार्टी
इस बार यह नई पार्टी चुनाव में उतरी
- आम आदमी पार्टी
- पीस पार्टी
- इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी
- सेकुलर इंकलाब पार्टी
--
:::::::::: बड़ौत विधानसभा सीट
इस बार यह पार्टियां मैदान में नहीं उतरी
- इतेहाद-ए-मिलायत काउंसिल
- स्वराज पार्टी ऑफ इंडिया
इस बार यह नई पार्टी मैदान में
- आम आदमी पार्टी
----
::::::::: छपरौली विधानसभा सीट
इस बार यह पार्टियां मैदान में नहीं उतरी
- इतेहाद-ए-मिलायत काउंसिल
- सर्वोदय भारत पार्टी
- आम जनता पार्टी राष्ट्रीय
- बहुजन मुक्ति पार्टी
- सर्वजन समता पार्टी
इस बार यह नई पार्टी लड़ रही
- आम आदमी पार्टी
- अखिल भारतीय लोकदल
- भारतीय तारक समाज पार्टी
- विकासशील इंसान पार्टी
- एआईआईएम
- इंडियन नेशनलिस्ट एलांयस पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed