{"_id":"669ec573c65fde54d509c1b4","slug":"every-section-has-great-expectations-from-the-budget-of-the-central-government-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-115848-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: केंद्र सरकार के बजट से हर वर्ग को बड़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: केंद्र सरकार के बजट से हर वर्ग को बड़ी उम्मीद
विज्ञापन
बागपत। केंद्र सरकार का बजट मंगलवार को आएगा। इसको लेकर व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों को काफी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि इस बार केंद्र सरकार का बजट उनके हितों को ध्यान में रखकर आएगा। सरकार जीएसटी के स्लैब को कम करेगी। पारिवारिक बीमा का लाभ देगी। रसोई के बजट में कमी से राहत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। वहीं किसानों को भी खाद, बीज के दाम में राहत के मिलने की उम्मीद है।
-- --
केंद्र सरकार को आम बजट में बागपत जिले को मेट्रो ट्रेन, मेडिकल कालेज के निर्माण को बजट, बड़ौत जनता वैदिक कालेज को कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा देना चाहिए। ताकि जिले की जनता की परेशानी दूर हो सके और युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के लिए अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़े।
ओमबीर ढ़ाका, पंचशील कालोनी
- केंद्र सरकार को बजट में किसानों के बारे में सोचना चाहिए। जैविक खेती करने के लिए किसानों को सब्सिडी देनी चाहिए। इसके अलावा किसानों का बिजली बिल व ऋण माफ करने की तरफ ध्यान देना चाहिए। साथ ही बारिश व बाढ़ से फसल नष्ट होने पर मुआवजा देना चाहिए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
सतेंद्र नैन, किसान
- व्यापारी वर्ग के लिए स्वास्थ्य बीमा और पेंशन का प्रावधान होना चाहिए। जरूरी है कि जीएसटी के नियमों को सरल किया जाए। ऑनलाइन व्यापार पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए और खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए रिकवरी एक्ट बनाया जाए। पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
मनोज गोयल, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
- बजट में रसोई से संबंधित सभी वस्तुओं के दाम कम करने चाहिए। आज महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। सिलेंडर भी महंगा हो रहा है। सरकार को सिलिंडर पर सब्सिडी देनी चाहिए। साथ ही अन्य सामान भी सस्ता करना चाहिए। महिलाओं की बात है तो उनकी सुरक्षा, शिक्षा को बेहतर करने पर सरकार का फोकस होना चाहिए।
साक्षी कौशिक, गृहिणी
- सरकार को बजट में युवाओं के बारे में सोचना चाहिए। बजट में युवाओं को रोजगार देने की तरफ ध्यान देना चाहिए। वहीं शिक्षा को सस्ती करनी चाहिए, ताकि युवा बिना किसी परेशानी से पढ़ाई कर सकें। खेल सुविधाओं की तरफ भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। विक्रांत यादव, युवा