फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even gods come due to the influence of virtue

Baghpat News: पुण्य के प्रभाव से देव भी आते हैं

Sun, 19 Nov 2023 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Even gods come due to the influence of virtue
-जैनमुनि विशुद्ध सागर महाराज पंचकल्याणक महोसव के दौरान धर्मसभा में बोल
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बड़ौत। दिगम्बर जैनाचार्य विशुद्धसागर महाराज ने कहा कि धन्य है वह मां जिसकी कोख से तीर्थंकर जैसे महापुरुष जन्म लेते हैं। जहां प्रभु विराजते हैं, वहां उस मंदिर की देहरी भी पूज्य हो जाती है।

जैनमुनि पंचकल्याणक महोसव के दौरान धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय वसुन्धरा पर पुराकाल से ही चारित्र पूज्य रहा है। भारत भूमि विचारकों के साथ-साथ आचारकों की भूमि रही है। पवित्र-विचारों के साथ चर्या भी पवित्र होना चाहिए। पवित्र-जीवन वे ही जी पाएंगे, जिनके विचार पवित्र होंगे। विचारों के अनुसार ही व्यक्ति का जीवन होता है। जैसा बीज होगा, वैसा फल लगेगा। जैसा व्यक्ति का भोजन होगा वैसा ही उसका मन होगा भावों के अनुसार ही व्यक्ति की भाषा होती है। तीर्थंकर बालक का जन्म होते ही तीनों लोकों के जीवों को शान्ति का वेदन होता है। पुण्यात्मा के संयोग से पुण्य-क्षीण को भी सुकून मिलता है। उन्नति प्राप्त करना है तो श्रेष्ठ-जनों की संगति करो। श्रेष्ठ-जनों की सत-संगति से ज्ञान-चारित्र, परिणाम विशुद्धि में वृद्धि होती है। तीर्थंकर बालक के जन्म महोत्सव में स्वर्ग के देव भी महोत्सव मनाने आते हैं। वह किसी बुलाने पर नहीं आते, पुण्यात्मा प्रभाव से लोग स्वयमेव आते हैं। पुण्यात्मा के जन्म पर महोत्सव मनते हैं और पुण्य क्षीण के जन्म पर कोई ताली बजाने भी नहीं आता है। संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed