फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even after two days off, the joy did not subside

नगर पालिका व पंचायतों में अफसरों की दो दिन छुट्टी के बाद भी नहीं उतरी खुमारी

Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Even after two days off, the joy did not subside
दोघट नगर पंचायत में खाली पड़ा ईओ व कर्मचारी का कक्ष - फोटो : BAGHPAT
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों का हाल
विज्ञापन

- किसी जगह ईओ व कर्मियों के कार्यालयों पर लटका रहा ताला तो कहीं आधा घंटा देरी से पहुंचे अधिकारी
- अधिकरियों से पहले ही सही समय पर फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर पालिका व पंचायत में पहुंच गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों की दो दिन छुट्टी होने के बावजूद खुमारी नहीं उतरी। हालात यह रहे कि सोमवार को अधिकतर नगर पालिका व पंचायत में ईओ नदारद दिखे तो कर्मचारियों के कमरों के दरवाजे भी बंद रहे। ऐसे में किस तरह से कार्य होते है और फरियादियों की किस तरह से समस्या का समाधान होता है, इसका अंदाजा हर कोई लगा सकता है। जब अधिकारियों से उनके नदारद रहने का कारण पूछा गया तो वह तरह-तरह की दलील देने लगे।
बागपत नगर पालिका परिषद की स्थिति खराब
ईओ ललित आर्य देरी से पहुंचे तो डीपीएम कार्यालय से कर्मी गायब थे। जेई व लिपिक भी मौजूद नहीं थे। डीपीएम व जेई के कक्षों का दरवाजा बंद था। ईओ ललित आर्य का कहना था कि राज्य निगरानी समिति की सदस्य कविता आई हुई थी, वह गेस्ट हाउस में गए थे। दफ्तर पहुंचा ईदगाह का रहने वाला फरियादी रियाजुद्दीन अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए कई बार चक्कर काट चुका है और पालिका कार्यालय में सोमवार को भी कर्मियों का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन

बड़ौत नगर पालिका में ईओ पहुंचे तो अन्य गायब मिले
नगर पालिका कार्यालय में ईओ अनुज कौशिक समय से पहले ही पहुंच गए थे, जबकि अन्य अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। इनमें संपत्ति कर विभाग व जलकर विभाग के कर्मचारी शामिल है। ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि इनसे जवाब तलब होगा कि आखिर वह समय पर कार्यालय किसलिए नहीं पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका में ईओ नदारद तो कर्मी देरी से पहुंचे
ईओ अनुज पंडित कार्यालय से नदारद थे। लिपिक व अन्य कर्मचारी भी देरी से पहुंचे तो कंप्यूटर ऑपरेटर तक समय नहीं पहुंचे। जेई के पास बागपत व खेकड़ा दोनों का चार्ज है, लेकिन वह बागपत व खेकड़ा किसी भी जगह नहीं पहुंची। ईओ अनुज पंडित का कहना था कि वह किसी काम से मेरठ में है।
छपरौली नगर पंचायत में बुरे हालात, ताले लटके मिले
ईओ मनीष चौधरी कार्यालय में एक घंटे बाद तक भी नहीं पहुंचे। लिपिक व कर्मचारियों के कक्ष में ताला लगा हुआ था। इस तरह सबसे बुरे हालात छपरौली नगर पंचायत के मिले, जहां न कोई अधिकारी मौजूद था और न कोई कर्मचारी पहुंचा था।
दोघट नगर पंचायत में ईओ व कर्मचारी नहीं पहुंचे
ईओ रामनैन सिंह सोमवार को समय पर नहीं पहुंचे। जबकि लिपिक का कमरा बंद था और कंप्यूटर कक्ष भी एक घंटे बाद तक बंद रहा। वहां भी स्थिति को देखते हुए हालात खराब दिखाई दिए।
टीकरी नगर पंचायत में कर्मचारी नहीं पहुंचे
बागपत के ईओ ललित आर्य के पास ही यहां का अतिरिक्त कार्यभार है जो यहां के केवल दो दिन बैठते है। जबकि अन्य कर्मचारी करीब एक घंटे बाद तक भी नहीं पहुंचे। यहां ईओ स्थाई नहीं होने के कारण कर्मचारी आराम फरमाते है।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के स्थिति सामान्य
ईओ संजय कुमार अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे तो अन्य कर्मचारी कार्यालय में थे। ईओ के अनुसार वह समय से पहले ही सफाई कर्मचारियों को कस्बे में सफाई व्यवस्था कराने के लिए साथ लेकर गए थे।

अमीनगर सराय नगर पंचायत में ईओ छुट्टी पर गए
ईओ अभिनव श्रीवास्तव का कार्यालय बंद था तो अन्य कर्मचारी मौजूद थे। ईओ के तीन दिन तक अवकाश पर रहने की बात बताई गई।

बागपत नगर पालिका में खाली पड़ा ईओ का कक्ष

बागपत नगर पालिका में खाली पड़ा ईओ का कक्ष- फोटो : BAGHPAT

बड़ौत नगर पालिका में अधिकारी व कर्मचारियों के इंतजार में बैठे फरियादी

बड़ौत नगर पालिका में अधिकारी व कर्मचारियों के इंतजार में बैठे फरियादी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed