{"_id":"680f84232ca087d80d04997c","slug":"even-after-getting-approval-from-dm-salary-not-fixed-notice-to-ddo-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-130547-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम से अनुमोदन मिलने पर भी वेतन निर्धारण नहीं, डीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम से अनुमोदन मिलने पर भी वेतन निर्धारण नहीं, डीडीओ को नोटिस
Mon, 28 Apr 2025 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
- सेवानिवृत्त लेखाकारों के वेतन निर्धारण का मामला
- डीएम से दस दिन पहले मिला अनुमोदन फाइल में दबाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम से अनुमोदन मिलने के दस दिन बाद भी सेवानिवृत्त लेखाकारों का वेतन निर्धारण नहीं करना डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे को भारी पड़ गया। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत मिलने पर डीडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विकास विभाग के सेवानिवृत्त लेखाकार सुनील कुमार वर्मा, सुंदरपाल, सुक्रमपाल पंवार, राजकुमार तथा कृष्णपाल ने सोमवार को सीडीओ से वेतन निर्धारण नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि डीएम ने उन्हें प्रोन्नत वेतन का लाभ देने के लिए 17 अप्रैल को अनुमोदन दिया। मगर बार-बार अनुरोध करने पर भी डीडीओ ने आज तक वेतन निर्धारण नहीं किया। सीडीओ ने मामला गंभीरता से लेते हुए डीडीओ को नोटिस देकर कहा कि डीएम से अुनमोदन मिलने के बाद भी किन कारण से सेवानिवृत्त लेखाकारों का वेतन निर्धारण नहीं किया गया। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।