फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   EPE vehicles diverted on Delhi-Saharanpur highway, jammed

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डायवर्ट किए गए ईपीई के वाहन, जाम

Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
EPE vehicles diverted on Delhi-Saharanpur highway, jammed
बागपत: यूपी-हरियाणा बॉडर स्थित बागपत के निवाड़ा पुल पर जाम में फंसे वाहन चालक - फोटो : BAGHPAT
- हाईवे पर थमी वाहनों की गति, निवाड़ा बार्डर पर रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे भी डायवर्जन के कारण रहा सूना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों को बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डायवर्ट कर दिया गया। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण जाम की स्थिति बन गई। निवाड़ा बॉर्डर पर वाहन धीमी गति से गुजरे। ट्रैक्टर रैली समाप्त हो जाने के बाद एक्सप्रेस-वे दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया गया।

बृहस्पतिवार को एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ईपीई के मवी कलां इंटरचेंज पर पहुंची। सोनीपत के कुंडली और गाजियाबाद के डासना एवं दुहाई में ट्रैक्टर रैली शुरू होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन डायवर्ट कर दिए गए। मवी कलां इंटरचेंज से वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर पर उतारा गया। दिल्ली जाने वाले वाहन खेकड़ा के डूंडाहेडा चेकपोस्ट से गुजरे, जबकि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहनों को गौरीपुर मोड़ से निवाड़ा बार्डर होते हुए निकाला गया। वाहनों की संख्या अधिक हो जाने के कारण रफ्तार धीमी रही। निवाड़ा बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। ट्रैक्टर रैली के समाप्त हो जाने के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को आमजन के लिए खोल दिया गया। एसपी अभिषेक सिंह दिनभर यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed