{"_id":"6390d4da8d4f61570d5f9daf","slug":"environmental-model-appreciated-aparna-first-baghpat-news-mrt6168083112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पर्यावरण का मॉडल खूब सराहा, अपर्णा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पर्यावरण का मॉडल खूब सराहा, अपर्णा प्रथम
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में 56 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पर्यावरण का मॉडल प्रस्तुत करने वाली अपर्णा को प्रथम स्थान मिला।
उद्घाटन मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी राजन जौहरी व नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, सूचना प्रौद्योगिकी, गणित-विज्ञान में खेल, मानव कल्याण में जीवन, जैव विविधता के क्रियाकारी व स्थिर दोनों प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया।
पर्यावरण का मॉडल प्रस्तुत करने पर शांति सागर इंटर कॉलेज की अपर्णा को प्रथम, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा का जुनेद को द्वितीय, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल की सरिता को तृतीय, सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी में शांति सागर इंटर कॉलेज की साहिबा को प्रथम, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी की राजनंदनी को द्वितीय, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत का सावेज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
जैव विविधता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की हर्षिता प्रथम, श्री कृष्ण कालेज की वसुंधरा दूसरे व जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज की वसुंधरा तृतीय, मानव कल्याण में जीवन के मॉडल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जौहड़ी पहले, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा पहलादपुर द्वितीय व राजकीय हाई स्कूल सुभानपुर तृतीय स्थान पर रहा।
वैकल्पिक ऊर्जा में मुस्लिम इंटर कॉलेज आसारा के नितेश व उमेश प्रथम, राजकीय हाई स्कूल सूप का यूनुस दूसरे, जैन इंटर कॉलेज का शिवम तीसरे स्थान पर गणित एवं भौतिकी खेल खेल में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी की सना प्रथम, राजकीय हाई स्कूल मुबारिकपुर का अफजल दूसरे, अशोक विद्यालय इंटर कॉलेज कमालाजूड का इंतजार तीसरे स्थान पर रहा।
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा, यमुना इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व चौधरी चरण सिंह जिला प्रशिक्षण संस्थान से आए प्रवक्ता निर्णायक रहे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी मंडलीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। मौके पर अभिनव तोमर, हुकुम सिंह, राजेश कुमारी, इंदू, वंदना, पूनम, अमित मौजूद रहे।

राजकीय कन्या इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि व नोडल अधिकारी- फोटो : BAGHPAT