फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Entry of heavy vehicles and e-rickshaws banned in the market, will provide relief from traffic jams

Baghpat News: बाजार में भारी वाहनों व ई-रिक्शा का प्रवेश किया बंद, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 20 Oct 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles and e-rickshaws banned in the market, will provide relief from traffic jams
- नगर के अंदर तीन दिनों तक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध, अग्रसेन मूर्ति से वाहनों का रूट किया डायवर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिवाली पर्व पर खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने पर रविवार को अंदर भारी वाहनों व ई-रिक्शाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। यह प्रतिबंध तीन दिनों तक जारी रहेगा।
नगर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने के कारण शनिवार को दिनभर जाम लगा रहा। जाम में फंसने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को बाजार में भारी वाहनों व ई-रिक्शाओं के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। नगर की अग्रसेन मूर्ति से बावली रोड व भगवान महावीर मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया गया। बाजार में बावली रोड, बिजरौल रोड, बिनौली रोड, दिल्ली-सहारनपुर रोड चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे यहां से कोई भी वाहन अंदर नहीं जा सके। जहां प्रवेश बंद होने से बाजार में जाम की समस्या समाप्त हुई, वहीं रूट डायवर्ट होने से भी वाहन चालकों की तीन दिनों तक परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


वर्जन --
दिवाली पर्व के कारण बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण वाहनों व ई रिक्शाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिससे जाम की समस्या नहीं होगी। - भावना सिंह, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed