उद्यमी मर्डर केस: पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, पुलिस जल्द करेगी खुलासा, दर्दनाक तरीके से किया गया था कत्ल
बागपत उद्यमी मर्डर केस : पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। अब पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करेगी। बताया गया कि उद्यमी की दर्दनाक तरीके से हत्या की गई थी।
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा में फैक्टरी के अंदर ही उद्यमी रमेश वर्मा की हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी। जिसमें पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
मोहल्ला अहिरान निवासी उद्यमी रमेश वर्मा की शुक्रवार की रात को फैक्टरी के अंदर ही लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी थी। उनके पुत्र संजीव वर्मा ने शनिवार को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
वहीं, रविवार को तीनों टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फैक्टरी के श्रमिकों, अन्य उद्यमियों से भी फोन पर हुई बात के आधार पर घटना के बारे में गहनता से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का पश्चिमी यूपी में असर जारी, बारिश ने गर्मी से दी राहत, पढ़ें- मौसम का हाल
जिसमें पुलिस टीम के हाथ कई अहम जानकारी ली। जिसके आधार पर पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने लेनदेन के विवाद में कस्बे के ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिस पर पुलिस को हत्या करने का शक है। इस मामले में एसपी अर्पित विजयविर्गीय का कहना है कि उद्यमी की हत्या के मामले में कई सुराग हाथ लगे है। जिसकी पुलिस टीमें जांच कर रही हैं, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: तैयारियां पूरी, DGP व प्रमुख सचिव गृह बोले- सकुशल संपन्न कराई जाएगी कांवड़ यात्रा
सिर में लोहे के पाइप से हमला करके की गई थी हत्या
उद्यमी रमेश वर्मा के पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि उसकी हत्या सिर में लोहे के पाइप से हमला करने पर हुई है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर में चोट लगने से हत्या हुई है। जिसके बाद सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।